Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुरैशी बने बसपा जिला प्रभारी

कुरैशी बने बसपा जिला प्रभारी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बहुजन समाज पार्टी के मण्डल जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, गजराज विमल एवं बिजेन्द्र सिंह विक्रम के निर्देश पर सभासद शहीद कुरैशी को बसपा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।
उक्त जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष महेशबाबू कुशवाहा ने दी है। कुरैशी के जिला प्रभारी बनने पर तमाम समर्थकों व शुभचिंतकों ने भारी हर्ष व्यक्त किया है।