सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में सरकारी नलकूप की नाली से खेत में पानी ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों ओर से चले लात घूंसे और लाठी डंडों से एक युवक घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए अलीगढ जेएन मेडिकल रेफर किया गया है। गांव जिरौली के लोगों के अनुसार गांव के विष्णु पुत्र जय प्रकाश ने अपने खेतों में पानी ले जाने के लिए नलकूप की सरकारी नाली से घासल फूंस काटकर साफ किया। और खेतों में पानी ले जाने की तैयारी की। मगर गांव के रहने वाले व्यक्ति नंगा ने अपने खेतों में पहले पानी ले जाने की जिद की। इस पर दोनों मंे विवाद हो गया। नंगा ने अपने बच्चों तथा अन्य अपने साथियों को बुला लिया और विष्णु की लात घूंसों से जमकर पिटाई लगा दी। जब खबर विष्णु के परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गये। जहां दोनों ओर से जमकर लात घूंसे, थप्पड और लाठी डंडे चले। जिसमें विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर नंगा और उसके साथी विष्णु को मृत समझकर घायल और अचेतावस्था में छोडकर पुलिस को देखकर भागगये। पुलिस घायल विष्णु को सीएचसी लाई। जहां हालत गंभीर होने के कारण विष्णु को अलीगढ रेफर कर दिया।जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा कोतवाली में घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
Jansaamna