Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निर्धनों को किया पोषाहार वितरित

निर्धनों को किया पोषाहार वितरित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाज कल्याण एवं शांति संगठन स्वापो के बैनर तले अनेकों निर्धनों को पोषाहार वितरित किया गया। स्वापो के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष गर्ग साड़ी वालों के सौजन्य से अलीगढ़ रोड स्थित उनके आवास पर लगभग 60 जरूरतमंदों को पोषाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर होली के उपलक्ष्य में उनको विनोद मित्तल रंग वालों ने रंग-गुलाल आदि भी भेंट किया। इस अवसर पर स्वापो के संस्थापक कपिल अग्रवाल, सेवा भारती के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पौरुष, दिनेश सरदाना, ललित वाष्र्णेय, चक्रवर्ती गोयल, प्रमोद सलूजा, योगेश बागड़ी, पवन गर्ग, स्नेह गर्ग, गीता मित्तल, अर्चना सलूजा, मिथलेश शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, राजवती सिंह, अमर लता, सुनीता गर्ग, नेहा गर्ग, जनेश्वर राना, बीना अग्रवाल आदि उपस्थित थे।