Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी की बाइक सहित दबोचे

चोरी की बाइक सहित दबोचे

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे अपराधी धर पकड अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक किशोर और एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर युवक को जेल और किशोर को बाल सुधार गृह भेजा है। कस्बा इंचार्ज एसआई शांतिशरण यादव के अनुसार वह अपने साथी एसआई विजेन्द्र व हमराह कयामुद्दीन तथा शीलेश के साथ शांति व्यवस्था हेतु हाथरस रोड स्थित न्यू बिजलीघर की ओर गश्त पर थे। तभी उन्हें एक किशोर और एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक ले जाते दिखाई दिए। जिन्हें टोकने पर युवक व किशोर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड लिया और बाइक सहित कोतवाली ले आए। जहां पूछताछ में बाइक चोरी कर बेचने की फिराक में जाना बताया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक की निशानदेही से पुलिस ने एक चोरी की बाइक और बरामद की। पुलिस ने युवक को जेल तथा किशोर बालअपराध सुधार गृह भेजा है।  पुलिस को मिली बाइक हीरो होण्डा और प्लेटीना है।