Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लोकसभा चुनावों का बिगुल बजते ही तैयारियां तेजी पकड़ने लग गई हैं और चुनावों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने को अर्द्धसैनिक बल भी आ गये हैं और आज अर्द्धसैनिक बलों द्वारा संवेदनीशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया गया। लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने को आज अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में बीएसएफ की कम्पनी द्वारा कोतवाली क्षेत्र के कोटा रोड स्थित आरपीएम डिग्री कालेज से फ्लैग मार्च शुरू किया गया और नवीपुर, लाला का नगला, कंचन नगर, नगला भोजा, नवीपुर, बम्बा रोड आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। अर्द्धसैनिक बलों के फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया कि चुनावों में गड़बड़ी या अराजकता फैलाने वालों से कड़ाई से निपटा जायेगा।