सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 19 क्वाटर देशी शराब सहित पकडकर जेल भेजा है। शनिवार की सुबह एसआई आशीष यादव अपने हमराह मनोज कुमार के साथ शांति व्यवस्था हेतु गांव खिटौली सीकुर की ओर गश्त पर थे। तभी उन्हें सीकुर बंबा पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जो एसआई यादव को देखकर भागने लगा। एसआई ने संदिग्धता के शक पर पीछा कर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान 19 क्वाटर गुडईविनिंग मार्का देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर युवक को न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम इंद्रपाल पुत्र फूल सिंह निवासी खिटौली बताया है।
Jansaamna