Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऊंचाई से गिरने से दो लोग हुए घायल

ऊंचाई से गिरने से दो लोग हुए घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोग ऊॅचाई से गिरने के कारण घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताडो वाली बगिया निवासी मौहम्मद सफीक पुत्र मौहम्मद रफीक शिकोहाबाद ठेकेदार पप्पन के साथ राजमिस्त्री का कार्य करने गया था। उसी दौरान संदली से गिरकर वह अचेत हो गया। जिसको उसके साथी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने के कारण परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार काम करने के लिए शिकोहाबाद ले गया। जहां वह किसी तरह से गिरकर गया जिसका ठेकेदार ही उपचार करा रहा है। दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र टापाकला निवासी 38 वर्षीय आनन्द कुमार पुत्र रामलाल भी सीडियों से गिरकर घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।