Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गवर्नमेंट पेंशनर्स का होली मिलन समारोह अब 28 को

गवर्नमेंट पेंशनर्स का होली मिलन समारोह अब 28 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का होने वाला होली मिलन समारोह अपरिहार्य कारणों से 27 मार्च को न होकर अब 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गैस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया जायेगा।
आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अमृतसिंह पौनियां व महामंत्री भंवरसिंह पौरूष ने गवर्नमेंट पेंशनर्सों से समारोह में 28 मार्च को भाग लेने की अपील की है।