Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सौरभ यादव बने टी जी -2

सौरभ यादव बने टी जी -2

दीपक कुमार के स्थानांतरण से पद चल रहा था,रिक्त
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। स्थानीय विद्युत उपखंड कार्यालय में रिक्त चल रहे टीजी-2 की सीट पर सौरभ यादव की नियुक्ति होने से विद्युत कार्य सुचारू रूप से पुनः शुरू हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों टी जी- टू दीपक कुमार का प्रमोशन अवर अभियंता पद पर होने के कारण उनका स्थानांतरण फर्रुखाबाद हो गया था। जिसके चलते इस सीट के कार्य बाधित हो रहे थे। पूर्व में पश्चिम बंगाल स्थित रेलवे संचार मंत्रालय में कार्यरत रहे सौरव यादव को विद्युत खंड कार्यालय घाटमपुर में टी जी -2 के पद पर नियुक्त किया गया है। अब वह खराब विद्युत बिल सुधारने, नए कनेक्शन देने एवं आर ए पी डी आर पी टाउन घाटमपुर (अर्बन) से संबंधित कार्य देखेंगे, उनकी नियुक्ति से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने संतोष व प्रसन्नता व्यक्त किया है।