Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रबी विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम मूल्य समर्थन के अन्तर्गत बैठक 29 को

रबी विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम मूल्य समर्थन के अन्तर्गत बैठक 29 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। रबी विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहू खरीद की व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 29 मार्च 2019 को अपरान्ह 5.30 बजे कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि अग्रणी बैक प्रबन्धक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहा0 आयुक्त एवं सहा0 निबन्धक, सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रबन्धक (गुण नियन्त्रण) व प्रबन्धक (लेखा), जिला प्रबन्धक, पीसीयू व भा0खा0नि0, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक बाॅट माप विज्ञान विभाग, मण्डी सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, रूरा, झींझक व पुखरायां, समस्त गेहू क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय एजेन्सी प्रभारी जनपद कानपुर देहात बैठक में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।