Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खीरों ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

खीरों ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

खीरो/रायबरेली, सलमान चिश्ती। खीरों कस्बे में जिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन बैठक में खीरों ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अलग अलग पार्टी के संबंध में चर्चा करते कहा कि आप लोग पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए लग जाएं ताकि आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी को बहुमत के साथ जीत हासिल हो वहीं सोनिया गांधी प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम लोग गांधी वादी लोग हैं। हम किसी की हत्या नहीं कराते है और जिस शख्स ने आरोप लगाया है उसको पहले उसकी हत्या ना हो जाए तो कांग्रेस उसको स्कॉरटी दिलवाई थी हम तो उनको स्कॉरटी दिलाते थे उनकी हत्या ना हो जाए ऐसे लोग किसी की हत्या नहीं कराते। हम लोग गांधी वादी विचार धारा के लोग हैं। हम उनको बुलेट से जवाब नहीं देंगे बैलट का जवाब देंगे वही किशोरी लाल शर्मा ने कहा इस बार रायबरेली में बीजेपी की जमानत जप्त हो जाएगी इस मौके पर सत्य प्रकाश पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, किशोरी लाल शर्मा, शैलजा सिंह, गणेश शंकर पांडेय, रमेश शुक्ला, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सुबराती, नीरज मिश्रा विधानसभा कांग्रेस यूथ अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पंकज सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।