Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्टेडियम में तैराकी का प्रशिक्षण 1 अप्रैल से शुरू

स्टेडियम में तैराकी का प्रशिक्षण 1 अप्रैल से शुरू

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में तरणताल के तैराकी सत्र वर्ष 2019 का शुभारंभ दिनांक 1 अप्रैल 2019 से किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में तैराकी का आनन्द एवं प्र्रशिक्षण शिविर के सत्र में भाग लेना चाहेते है व जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि आगामी 1 अप्रैल 2019 से सायं 4 बजे तरणताल का आरम्भ किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्पोस्र्ट्स स्टेडियम में आकर तरणताल के तैराकी का आनन्द ले सकते है।