Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज

विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। अपने बेटे के साथ शादी में शरीक होने के लिए आई विवाहिता गायब हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
लंगड़े की चैकी नगला बिहारी थाना हरी पर्वत, आगरा निवासी 27 वर्षीय रेनू पत्नी राहुल अपने चार के बेटे हर्ष के साथ टूंडला अपने रिश्तेदार सूरजपाल पुत्र लाखन सिंह निवासी कच्चा टूंडला के यहां आई थी। रविवार रात्रि करीब नौ बजे वह घर से बाजार के लिए निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे सब जगह-तलाश किया। लेकिन सुराग नहीं लगा। सूरजपाल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।