Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भूमिधरी जमीन पर गाँव के कुछ लोगों का जबरन कब्जा

भूमिधरी जमीन पर गाँव के कुछ लोगों का जबरन कब्जा

खीरों/रायबरेली, सलमान चिश्ती। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर खुष्टि में नरेन्द्र कुमार द्विवेदी पुत्र काली शंकर द्विवेदी की भूमिधरी जमीन पर कुछ लोगों का जबरन कब्जा कर डॉ० भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति बैठाई जा रही थी वही गाँव के लोगो ने मना किया तो मार पीट पर आमादा हो गए।समरजीत की पत्नी,रामपाल पुत्र दुलारे,सुरेंद्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश, श्रीराम उर्फ पुरीखा पुत्र विन्दा प्रसाद, और गाँव के कुछ लोग मिलकर नरेन्द्र कुमार द्विवेदी पुत्र काली शंकर द्विवेदी की भूमधरी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। गली गलौज दे कर मर पिट पर आमादा है। पीड़ित ने डायल 100 पर सूचना देने पर मौके पर पहुची पुलिस ने काम रुकवाया वही पुलिस के वापस आने पर फिर मार पीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने खीरों थाने में तहरीर देकर खीरों थाने में गुहार लागई है। खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक अमर नाथ ने बताया काम को रुकवा दिया गया है। तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।