Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वारंटी भेजे जेल

वारंटी भेजे जेल

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी बारंट जारी करने पर न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ शैलेन्द्र सिंह के अनुसार धर्मपीर पुत्र पीताराम निवासी जगीपुर राजा पुत्र रामजीलाल निवासी सहजपुरा अलग-अलग मामलों में बांछित थे। न्यायालय द्वारा कई बार नोटिस जारी करने पर भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसे लेकर न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी बारंट जारी कर दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।