Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जेई ने कराई ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट

जेई ने कराई ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव कल्याणपुर में मिले अवैध बिजली के ट्रांसफारमर और अन्य जखीरे को बरामद करने के बाद सलेमपुर जेई महेश चंद्र ने ठेकेदार चंद्रप्रकाश उर्फ कालू पुत्र धनसिंह के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में जेई ने कहा है कि ठेकंदार द्वारा अवैध रूप से विद्युत लाईन खीचने और चोरी छिपे सामान एकत्र करने जैसा जघन्य अपराध किया हैं। जो विभागीय योजना और कार्यवाई के खिलाफ है। करीब छह लाख की विद्युत संपत्ति ठेकेदार द्वारा कैसे और किसके इशारे पर एकत्र की गई यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार एवं गांव के किशन पाल तथा विजेन्द्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।