Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उर्स में ब्लेड मारकर किया घायल

उर्स में ब्लेड मारकर किया घायल

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कस्बा कें आशानगर स्थित हजरत ख्वाजा सूफी हाफिज अलाउद्दीन हसन शाह बिलाली की दरगाह पर लगे उर्स के दौरान नामजदों ने एक महिला तथा दो लोगों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत पीडिता ने कोतवाली में की है। बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सोनम पुत्री जमील खां ने कहा है कि मंगलवार की देर रात करीब दस बजे वह अपनी बडी बहन के साथ उर्स देखकर आ रही थी। तभी नामजदों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए ब्लड प्रहार कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए भांजे तथा बहनोई सीबू को भी नहीं बख्शा उन पर भी ब्लेड प्रहार कर घायल कर दिया। पीडिता ने मोहल्ला कस्साबान निवसी चांद बाबू तथा उसके अन्य साथियों को नामजद किया है।