Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मारपीट की घटना में महिला घायल

मारपीट की घटना में महिला घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका के गांव फरीदा में खेत की मैड को लेकर हुए विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया।
थाना एका के गांव फरीदा निवासी उर्मिलादेवी पत्नी छोटेलाल को उसके परिवार के ही आशादेवी, नीतू, जसवन्त सिंह आदि लोगो ने उस समय मारपीट कर घायल कर दिया। जब उर्मिलादेवी ने खेत की मैड को लेकर उक्त लोगो को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। उसके बाद उक्त लोगो में मारपीट हो गयी। जिसमें उर्मिला देवी घायल हो गयी। घायल के परिजनों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।