Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाईवे मार्ग पर ईट लदी ट्राली पलटी

हाईवे मार्ग पर ईट लदी ट्राली पलटी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। तेज रफ्तार बाइक सवारों को बचाने में अनियंत्रित ईट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली रोड पर पलट गई। ड्राइवर की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, वही पत्थर लगने से राहगीर महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार अपराहन घाटमपुर चौराहा की ओर से कानपुर की ओर ईट लाद कर जा रहा ट्रैक्टर तेज रफ्तार बाइक सवारों को बचाने में मंडी गेट के सामने अनियंत्रित हो गया। जिससे ईट लदी ट्राली हाईवे मार्ग पर पलट गई। वहां से गुजर रही कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी महिला ओम रमा पत्थर लगने से घायल हो गई। कार्यालय जा रहे सीओ शैलेंद्र सिंह ने घायल महिला को तत्काल अपनी गाड़ी में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाटमपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।