Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर बच्ची घायल

छत से गिरकर बच्ची घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में छत से गिरकर एक बच्ची घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी जितेन्द्र कुमार की छह वर्षीय पुत्री राधिका अपने घर की छत पर खेल रही थी। उसी दौरान किसी तरह वह छत से नीचे गिर गयी। घायल बच्ची को उसके परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया।