Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर युवती की मौत

संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर युवती की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव आरौज के समीप संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन पार करते समय एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतका के शव को सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडीकल काॅलेज लेकर आयी।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव आरौज निवासी राजेश कुमार की 18 वर्षीय पुत्री कु. नेमा विगत देर सांय अपने घर से किसी काम के लिए रेलवे लाइनपार कर दूसरी ओर जा रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड लग गयी। सूचना पर परिजनों के साथ इलाका पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।