Sunday, March 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक की टक्कर से घायल वृद्व की उपचार के दौरान मौत

बाइक की टक्कर से घायल वृद्व की उपचार के दौरान मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर के आसफाबाद पर बाइक की टक्कर से घायल एक वृद्व की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वृद्व की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जनपद हाथरस के थाना सिकन्दराराऊ क्षेत्र के गांव भैसामई निवासी 75 वर्षीय बाबूलाल पुत्र गंगाराम यहां थाना रसूलपुर के आसफाबाद (शांति नगर) में मय परिवार रहता था। 5 दिन पूर्व उसके छोटे भाई की पत्नी मुन्नी देवी की गांव में मृत्यु हो गयी थी। रविवार की प्रातः बाबूलाल को उसका पुत्र रामू किसी वाहन में बैठान के लिये आसफाबाद की तरफ आ रहा था। उसने अपने पिता को साईकिल से उतार दिया। पिता लघुषंका करने बैठ गया तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्व गम्भीर रूप से घायल हो गया। चालक बाइक छोड़कर भाग गया। गम्भीर रूप से घायल बाबूलाल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने वृद्व को भर्ती कर उपचार षुरू कर दिया। दोपहर में वृद्व ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है।
अन्य सड़क हादसों में ष्यामसुन्दर पुत्र जगदीष नगला तुलसी एत्मादपुर आगरा, ओंमकार पुत्र दिनेष चन्द्र सैलई रामगढ़, दीपक पुत्र जयकिशन शेखपुरा सिरसागंज घायल हो गये।