Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब पीकर भाई ने की भाई से मारपीट

शराब पीकर भाई ने की भाई से मारपीट

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव बरसे में एक भाई ने अपने बडे भाई से शराब पीकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीडित भाई ने कोतवाली में की है।मंगलवार का शिकायत करते हुए गांव बरसे निवासी यशपाल ने कहा है कि उसका भाई शराब के नशे में आया और उसके साथ अकारण मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो गाली गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने अपने भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।