Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईंटों से लदी बुग्गी की चपेट में आकर बालक की मौतः कोहराम

ईंटों से लदी बुग्गी की चपेट में आकर बालक की मौतः कोहराम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ में आज एक ईंट से भरी बुग्गी की चपेट में आकर एक 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है गांव ग्वारऊ निवासी करीब 10 वर्षीय बालक बिट्टू पुत्र प्रेमचन्द्र आज गांव के पास ही खेलते समय वहां से गुजर रही एक ईंटों से भरी बुग्गी की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा घटना से गांव में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
घायल बालक को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा बालक की मौत की खबर से परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई और उनके करूण क्रन्दन से माहौल भारी गमगीन हो गया।