Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। मंगलवार अपराहन मार्ग दुर्घटना में पति के साथ जा रही बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, आरोपी ट्रक चालक को राहगीरों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी लालाराम अपनी पत्नी सुनीता 35 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल द्वारा रामपुर से संगवा कानपुर जा रहे थे हमीरपुर रोड स्थित पार्किंग स्थल के करीब पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, दुघर्टना में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भाग रहे ट्रक को राहगीरों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।