Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चक्का जाम

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चक्का जाम

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। स्थानीय क्षेत्र के दूबेपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मुरारपुर निवासी सुनील कुमार 27 वर्ष की मौत हो गयी। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि सुनील बाइक से घर में पड़े किसी मांगलिक कार्य से सम्बन्धित निमंत्रण बांटने के लिए निकला हुआ था,जो घर को लौट रहा था।बताया गया कि दूबेपुर के आगे जाने के बाद अहरौरा की तरफ से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया अहरौरा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पहुंची कई थानों की पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर घंटो बाद जाम को समाप्त कराया।जानकारी के अनुसार दुर्घटना करने वाली ट्रक व ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है।