Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फरियादियों को संतुष्ट करना प्रशासन की प्राथमिकता-डीएम

फरियादियों को संतुष्ट करना प्रशासन की प्राथमिकता-डीएम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने आज कोतवाली सासनी में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण किया।
डीएम ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं को तत्काल टीमें भेजकर निस्तारण करने पर बल दिया जाये। उन्होने थाना प्रभारी से कोतवाली में आने वाले फारियादियों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने को कहा। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि फारियादियों को सन्तुष्ट करना ही प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरीशंकर यादव, सीओं सीटी राम शब्द यादव, थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह तथा फरियादी मौजूद थे।