Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो पक्षो में मारपीट, चार घायल

दो पक्षो में मारपीट, चार घायल

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला सेंधा मे उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जब दो पक्ष आमने-सामने आ गये और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक पक्ष घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के नगला सेधा में दो पक्ष आमने -सामने आ गये। जिसमें एक पक्ष के इरशाद पुत्र महबूब, अन्सार पुत्र महबूब, रानी पुत्री महबूब व अख्तर पुत्र महबूब घायल हो गये। कुछ ही देर में आस-पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहॅुॅच गयी। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।