Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरिक्षण। प्रमुख सचिव के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में मंचा हड़कंप। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव के साथ जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
आपको बता दे आज बुधवार को प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव सहकारिता/आयुक्त एवं निबन्धक, सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश शासन प्रभारी एम०वी०एस रामी रेड्डी हाथरस पंहुचे। यहां उन्होंने ने पहले तो जिले के क़स्बा सासनी में अस्थाई रूप से बनाई गयी गौशाला का निरीक्षण किया उसके बाद प्रमुख सचिव रामा रेड्डी जिले के जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव रामा रेड्डी ने जिला अस्पताल की ओपीडी, सिटी स्कैन विभाग, एक्सरे विभाग के साथ मरीजों को दिए जाने वाली दवाओं का स्टॉक चेक करते हुये दवाओं की एक्सपायरिंग डेट को भी चेक किया।