48 छात्र हुए चयनित, छात्रों में खुशी की लहर
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। आज रविवार को रामेश्वर आईटीआई शिवली में जॉब फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें ओपो हीरो कंपनी में प्लेसमेंट करने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें रामेश्वर आईटीआई, मंगलम आईटीआई, गवर्नमेंट आईटीआई, कानपुर आईटीआई, सत्संग आईटीआई से आए हुए लगभग 130 छात्रों ने भाग लिया। कंपनी से आए मुख्य रूप से रवी शंकर, विनीत पटेल, अभिनव त्रिपाठी, अमित पटेल ने साक्षात्कार किया रामेश्वर आईटीआई में डॉक्टर रामशरण तिवारी प्रबंधक, अध्यक्ष श्याम द्विवेदी, प्रधानाचार्य आनंद मोहन पटेल व अनुदेशक रविंद्र राजपूत, रश्मि मिश्रा, दीक्षा सिंह आदि उपस्थित रहे। दोनों कंपनी में कुल मिलाकर 48 छात्रों का चयन किया गया जिसमें से फिटर के 30 छात्रों का चयन व और 18 इलेक्ट्रिशियन के छात्रों का चयन किया गया, चयनित छात्रों में खुशी की लहर दिखाई पड़ी।
Jansaamna