Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध निर्माण के चलते केडीए ने सील की इमारत

अवैध निर्माण के चलते केडीए ने सील की इमारत

कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण ने कोपरगंज में सील की इमारत। केडीए विशेष कार्याधिकारी आलोक कुमार वर्मा के निर्देशन में कोपरगंज के भवन सं.80/77 ई, विकास शुक्ला द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण के चलते परिसर को सील किया गया। तथा सील इमारत में किसी प्रकार का निर्माण न हो सके इसके लिए पुलिस अभिरक्षा में परिसर को दिया गया।
इस कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता आरआरपी सिंह,अवर अभियंता जेएन पाण्डे प्रवर्तन एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रही।