Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के हाइवे रोड स्थित नगला किला के समीप एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
नगर के हाइवे रोड स्थित नगला किला अम्बेडकर पार्क के समीप उस समय सनसनी फैल गयी। जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव लोगों ने पडा देखा। कुछ की देर में आस-पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लोगों ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था।