Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में खेल रही बालिका के पैर में सांप ने काटा

घर में खेल रही बालिका के पैर में सांप ने काटा

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। शनिवार शाम घर में खेल रही बालिका के पैर में सांप ने काट लिया। बालिका की हालत बिगड़ने पर परेशान घर वालों ने बालिका को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ओरिया निवासी विजय शंकर की पुत्री प्रियंका 8 वर्ष कक्षा चार की छात्रा है। शनिवार शाम घर में खेलते समय सांप ने उसके तलवे पर काट लिया पीड़िता की चीख सुनकर दौड़े घरवाले उसे लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाए जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है।