Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला को बदनीयत से दबोच छत से फेंका

महिला को बदनीयत से दबोच छत से फेंका

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र सविता। पुरानी रंजिश के चलते महिला को बदनीयत से दबोच छत से फेंका। रजा हुसैन पुत्र शहजाद हुसैन ने पुलिस को बताया कि कुड़वा गांव के ही जाकिर हुसैन व छोटे पुत्र गफ्फार हुसैन से पुरानी रंजिश चलती है। सुबह 4 बजे वह छत पर अपनी पत्नी के साथ छत पर सो रहा था अचानक आरोपी बदमाश आये और बदनीयत से उसकी पत्नी को दबोच लिया और उसको छत से फेंक दिया। जैसे ही उसकी नींद खुली तो शोर मचाने पर आरोपी भाग गए पत्नी के चोट भी आई। जिसको निजी अस्पताल ले जाया गया, इस बारे में मैथा चैकी इंचार्ज अनिलेश ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।