Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पनाह NGO ने बांटी शिक्षण सामग्री

पनाह NGO ने बांटी शिक्षण सामग्री

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। पनाह NGO ने बांटी शिक्षण सामग्री समाज सेवी संस्था पनाह के तत्वाधान में जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण ई-3 सेक्टर, आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता में किया गया। इस अवसर पर संस्था सदस्य सोनू पाण्डेय ने बताया कि जुलाई माह में विद्यालयों में नए शिक्षण सत्र का प्रारम्भ होता है। कई जरूरतमंद बच्चे शिक्षण सामग्री उपलब्ध न होने के कारण विद्यालय जाने से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में पनाह संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद बच्चों के मध्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता है। इससे पूर्व धरीपुरवा बस्ती, नौबस्ता के जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया था। पनाह संस्था द्वारा करीब 150 बच्चों के मध्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
प्रमुख रूप से संस्था प्रबंधक निशांत मिश्रा, संस्था अध्यक्ष एड०समीर शुक्ला, अनुराधा तिवारी, अनीता सक्सेना, अजय शर्मा, शशांक द्विवेदी, ऋषि आर्य, नीलेश तिवारी, आकाश मिश्रा, प्रियांशू अवस्थी आदि उपस्थित थे।