Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद में चले लाठी-डन्डे चार लोग घायल

जमीनी विवाद में चले लाठी-डन्डे चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मद पुर क्षेत्र गांव नगला दया में पुरानी जमीनी रंजिश को लेक दो पक्षों में जमकर लाठी-डन्डे चलने से चार लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना बसई मौहम्मद पुर क्षेत्र के गांव नगला दया निवासी पदमसिंह पुत्र महावीरसिंह, महावीरसिंह पुत्र स्व0 लालकिशोर का विवाद पुरानी रंजिश को लेकर पडोस के ही सभाराम पुत्र स्व0 मानसिंह, मानिक चन्द्र पुत्र सभाराम से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में लाठी- डन्डे चलने से उक्त चारों लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को डाक्टरी परीक्षण कराया।