Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब के सेवन से युवक की मौत

शराब के सेवन से युवक की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोतवाली क्षेत्र के माया टाकीज के पास निवासी एक व्यक्ति द्वारा शराब का अत्यधिक मात्रा में सेवन कर लेने से उसकी हालत बिगड गई और उसकी मौत भी हो गई तथा घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
शहर के माया टाकीज के पास निवासी करीब 40 वर्षीय गणेश पुत्र नत्थीलाल शहर के मालिन गली पर फूलमाला बेचने का कार्य करता था और बताया जाता है आज उक्त युवक द्वारा शराब का अत्यधिक सेवन कर लेने से उसकी हालत बिगड गई तथा उसे तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और मृतक पर दो लडकी व एक लडका बताये जाते हैं।