Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दन्त चिकित्सा शिविर आयोजित

दन्त चिकित्सा शिविर आयोजित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली द्वारा आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डा. मोहित अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व लगभग 80 बच्चों का दंत परीक्षण करके उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और दांतों की सुरक्षा करने के उपायों के बारे में बताया।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, ब्रांच सचिव कपिल अग्रवाल, सेंट्रल कमेटी मेंबर ब्रजमोहन शर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सीमा वाष्र्णेय, ग्रुप अध्यक्षा एकता अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक ऋचा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, शैफाली शर्मा, शालिनी अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, शशिवाला अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, निशा अग्रवाल, कविता टालीवाल, आशू वशिष्ठ, मनोज राया वाले आदि उपस्थित थे।