Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व चेयरमैन के अवैध निर्माण पर गरजी जेसीबी

पूर्व चेयरमैन के अवैध निर्माण पर गरजी जेसीबी

नया गंज डिग्री कॉलेज के पास तलाबी नंबर अवैध निर्माण पर बने बाउंड्री को जेसीबी ने ढहाया
मंझनपुर सदर एसडीएम सतीश चंद्र व करारी उप निरीक्षक राकेश चंद शर्मा के मयफोर्स के अवैध निर्माण जेसीबी ढहाया गया
करारी/कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर कौशाम्बी के करारी के नयागंज तलाबी नंबर करारी के ही पूर्व चेयरमैन का अवैध कब्जा था। जिसकी जानकारी सदर एसडीएम मंझनपुर सतीश चंद्र को मिली उन्होंने करारी पुलिस के मयफोर्स के साथ रिज़वी कॉलेज के नयागंज में तलाब में करारी के नयागंज के तलाबी नंबर पर अवैध कब्जे को जेसीबी लेकर और मयफोर्स को लेकर अवैध बने बाउंड्री को जेसीबी से ढहाया और साथ पेड़ो को भी ढहाया। और साथ ही सख्त निर्देश दिए कि जो भी तालाबों में अवैध कब्जा किये गये वो बक्शे नही जाएंगे और साथ ही उनका भी अवैध कब्जों को इसी तरह जेसीबी से ढहाया जाएगा। इस मौके पर सदर एसडीएम मंझनपुर सतीश चंद्र व करारी ईओ अंजनी मिश्रा, करारी लेखपाल धर्म पाल, करारी पुलिस उपनिरीक्षक राकेश चंद्र शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल सुभाष सिपाही, भूपनारायण विश्वकर्मा, सहित तमाम मयफोर्स बल उपस्थित रहे ।