Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नानाराव पार्क के निर्माणाधीन डक्ट का निरीक्षण मण्डलायुक्त ने किया

नानाराव पार्क के निर्माणाधीन डक्ट का निरीक्षण मण्डलायुक्त ने किया

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर स्मार्ट सिटी द्वारा नानाराव पार्क के चारो तरफ स्मार्ट रोड के साथ बहुद्देशीय डक्ट का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माणाधीन डक्ट का निरीक्षण आज मण्डलायुक्त द्वारा किया गया तथा सम्बन्धित ठेकेदार एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इसका निर्माण गुणवत्तापरक होना चाहिये। नानाराव पार्क के अन्दर निर्मित सिन्थेटिक साइकिल ट्रैक के दोनो ओर मिट्टी डालकर अर्थ फिलिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस ट्रैक पर पेड़ों की डालियाँ नीचे तक लटक रही है जिन्हें व्यवस्थित करने के साथ वाकिंग ट्रैक के टूटे टाइल्स की मरम्मत करने एवं घास की सही कटिंग करने के निर्देश दिये। जनता के उपयोग हेतु पार्क में टायलेट्स बनाये जाने के साथ शहीद स्थल की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण के निर्देश दिये।