Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वर्न वार्ड में महिला ने तोडा दम

वर्न वार्ड में महिला ने तोडा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत 10 दिन से जिला अस्पताल के वर्न वार्ड में उपचार करा रही एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया।
जनपद एटा के सकरौली थाना क्षेत्र जसनी खेडा निवासी 22 वर्षीय सरिता पत्नी विनोद कुमार को विगत नौ जुलाई 2019 को जली हालत में उपचार के लिए परिजन सरकारी ट्रामा सेन्टर पहुंचे। जहां महिला को उपचार के लिए वर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि महिला खाना बनाते समय कपडो में संदिग्ध हालत में आग लगने से झुलसने की बात कही। विगत रात्रि में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखा गया।