Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुत्री की सुरक्षा के लिए पिता ने एसएसपी कार्यालय पर दी तहरीर

पुत्री की सुरक्षा के लिए पिता ने एसएसपी कार्यालय पर दी तहरीर

ससुराल के लोगो ने माॅ-बेटी को मारपीट कर किया था घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी कार्यालय पर पीड़िता के पिता ने एक शिकायत पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि बेटी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट के साथ जानलेवा हमला करने के बाद भी आरोपी खुले घुम रहे है। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया।
बताते चले कि जनपद इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र कटारा बलसिंह निवासी सुषमा पत्नी वीरेन्द्र सिंह उर्फ बैंचेलाल की पुत्री सुरभी को उसके ससुराल के लोगो ने थाना रसूलपुर क्षेत्र सतीनगर भारत टाकीज के समीप निवासी मनीष जेठ शिव कुमार, देवर जीतू, शीलू आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। बेटी की सूचना पर सुषमा उसके घर पहुंची। तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में अभियोग तो दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी आज भी खुले आम घूम रहे है। प्रार्थी ने एसएसपी सचिन्द्र पटेल कार्यालय पहुंच कर शिकायत पत्र दिया है। कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाये। इतना नहीं सुषमा से उक्त लोगो ने मारपीट के दौरान आभूषण व लगभग तीन हजार से अधिक की राशि भी लूट ली है।