Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का गले में दुपट्टा डालकर नामांकन करने पहुंचे विनोद चर्चा

भाजपा का गले में दुपट्टा डालकर नामांकन करने पहुंचे विनोद चर्चा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज कलेक्ट्रेट पर हुए नामांकन पत्र दाखिल के दौरान आज उस समय सभी लोग चौक गये जब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय अपने गले में भाजपा का दुपट्टा डालकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे और विनोद उपाध्याय के गले में भाजपा का दुपट्टा देखकर कुछ लोग दंग रह गये और इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि विनोद उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने को लेकर भाजपा जिला नेतृत्व की ओर से अपना कोई बयान जारी नहीं किया गया है।