Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्लाक पर प्रधानों की नारेबाजी ताला जड़ा

ब्लाक पर प्रधानों की नारेबाजी ताला जड़ा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। ब्लाक खण्ड सदर में दो दिन पूर्व गांव सोखना के ग्राम प्रधान के साथ खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में अभद्रता किये जाने से आक्रोशित आज तमाम ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास कार्यालय में जहां जमकर हंगामा काटा वहीं खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय पर ताला जड दिया और जमकर नारेबाजी की गई।
बताया जाता है दो दिन पूर्व गांव सोखना के ग्राम प्रधान के साथ खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में अभद्रता करने के आरोपों के चलते आज तमाम ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष के जिलाध्यक्ष चै. धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में खण्ड विकास कार्यालय सदर पर एकत्रित हो गये और उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए हायतौबा की तथा जमकर नारेबाजी भी की। प्रधानों की हायतौबा व हंगामे की सूचना पाकर मौके पर तत्काल कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराया लेकिन प्रधानों के हंगामा व नारेबाजी को देखकर खण्ड विकास कार्यालय के कर्मचारी वहां से नदारद हो गये।