Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार स्थानों पर अवैध डम्प मौरंग सीज

चार स्थानों पर अवैध डम्प मौरंग सीज

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। उपजिलाधिकारी के आदेश पर थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम बरीमाह्ताइन में अवैध डम्प मोरम को खनन अधिकारी कानपुर व लेखपाल राजकरण द्वारा सीज किया गया है। बताया जाता है कि गेस्ट हाउस निर्माण के नाम पर अवैध मोरम डम्प की गई थी। इसी तरह बरीमाहताइन निवासी राजेश चतुर्वेदी की फुटकर विक्रेता साईं ट्रेडर्स में जमा मौरंम भी सीज की गई है। ग्राम कमालपुर में अवैध भंडारण की सूचना पर पहुंची जांच टीम में लेखपाल अजय कुमार शर्मा व खनन अधिकारी द्वारा नरेंद्र चौधरी तथा राहुल के चार चार, ट्रक डम्प अवैध मौरंग को सीज किया गया है।