Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक साल से बाढ़ राहत का इंतजार, नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

एक साल से बाढ़ राहत का इंतजार, नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

प्रयागराज, रमेश तिवारी। गाँव परमानन्दपुर बहरिया फूलपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुनिराज पुत्र स्वर्गीय मोती लाल का कच्चा मकान आज सुबह बारिश की सीलन के कारण गिर गया। बता दे मकान का कुछ हिस्सा पिछले वर्ष की बारिश में ही गिर गया था। जिसकी जांच लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट भी लगाई थी लेकिन आज तक पीड़ित को कोई भी सहायता सरकार द्वारा नहीं मिली, कुछ माह पहले खानापूर्ति करने के लिए प्रधानमंत्री आवास हेतु फोटो जरूर खींची गई लेकिन यह परिवार आज भी बारिश में दयनीय दशा को झेल रहा है।
गत वर्ष की भाँति इस बार भी सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए कमर कस चुकी है। लेकिन अब देखना होगा सरकार इस गरीब की पुकार कब सुनी जाएगी।