Friday, May 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में अधेड़ की मौत

मार्ग दुर्घटना में अधेड़ की मौत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। मार्ग दुर्घटना में बाइक से आ रहे अधेड़ की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल उत्तरी निवासी शिवनाथ सचान का पुत्र प्रमोद सचान आज अपराह्न करीब4:00 बजे मोटरसाइकिल से नौरंगा से वापस लौट रहा था। जहानाबाद रोड स्थित राज गेस्ट हाउस के नजदीक ट्रक की टक्कर लगने से प्रमोद 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।