Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भू माफिया मौरंग डम्प कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं कब्रिस्तान

भू माफिया मौरंग डम्प कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं कब्रिस्तान

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। जहां एक ओर तहसील क्षेत्र में जमा मोरंग व्यवसायियों की मौरंग सीज कर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वहीं भू माफियाओं द्वारा कब्रिस्तान खलिहान एवं सार्वजनिक जगहों पर अवैध मोरम भंडारण कर कब्रों आदि को क्षति पहुंचाई जा रही है। जिनके खिलाफ लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्यवाही ना होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग परेशान हैं, कि जहां प्रशासन दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर जमा मोरम के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है। वही प्रशासन की नाक के नीचे जमा मौरंग भंडार को प्रशासन क्यों गंभीरता से नहीं ले रहा है। जबकि उनके खिलाफ तहसील दिवस थाना दिवस में कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले उनके मुतवल्लियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन मोरंग भंडारण को नजरअंदाज कर क्या संदेश देना चाहता है।