Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक से गिरकर युवक घायल

बाइक से गिरकर युवक घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे के मोहल्ला कूष्मांडा नगर निवासी मुकेश कुमार घाटमपुर से कुरियाँ बाइक द्वारा जा रहा था। कुरियाँ मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुये डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।