Monday, May 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई गोष्ठी

पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई गोष्ठी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांता होटल में पर्यावरण विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बनारसी दास शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर एवं बढ़ती आबादी के चलते वृक्षों को अनियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिए। इसके स्थान पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच-पांच पौधे लगाकर उन्हें बढ़े होने तक देखभाल करें। पृथ्वी की सुन्दरता पेड़ है। उनसे गर्मी में राहत मिलने के साथ-साथ पर्यावरण शुद्व रहता होता है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार शर्मा ने वर्षा का पानी जमीन में संचय करने की अपील की। साथ ही कहा कि समस्त औद्योगिक इकाईयों, शैक्षणिम संस्थान एवं सरकारी कार्यालयों में शोख्ता बनाकर पानी को जमीन में चार्ज किया जाये। वहीं कार्यक्रम में डा. एसके गुप्ता, डा. मुकेश शर्मा, नवनीत मिश्रा, उमेश शर्मा, गिरिश शर्मा, प्रभाकर विद्यार्थी, विनय, राजू शंखवार, राजीव मिश्रा, आरडी सिंह आदि ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।